हैंडबाल में 35वीं वाहिनी बनी चैंपियन
उत्तरकाशी : 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल मातली में चल रही क्षेत्रीय मुख्यालय (देहरादून) की
उत्तरकाशी : 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल मातली में चल रही क्षेत्रीय मुख्यालय (देहरादून) की चतुर्थ अंतर वाहिनी हैंडबाल प्रतियोगिता में 35वीं वाहिनी चैंपियन बनी।
आइटीबीपी परिसर में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता के अंतिम निर्णायक मुकाबले में 35वीं वाहिनी ने 12वीं वाहिनी को 12-7 गोल से हराया। इस मैच में 35वीं वाहिनी के रिछपाल ने 4 गोल किए। पूरी प्रतियोगिता के दौरान 35वीं वाहिनी के फलजीत ¨सह ने सर्वाधिक 69 गोल किये। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय मुख्यालय (देहरादून) की प्रथम वाहिनी, 8वीं वाहिनी, 12वीं वाहिनी, 23वीं वाहिनी एवं 35वीं वाहिनी की कुल 5 टीम के 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का विधिवत समापन मुख्य अतिथि 12वीं वाहिनी के सेनानी केदार ¨सह रावत ने किया।