युवक पर हमला कर किया घायल, तीन नामजद
किच्छा : तीन युवकों ने घर लौट रहे युवक को घेर कर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने त
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:57 PM (IST)
किच्छा : तीन युवकों ने घर लौट रहे युवक को घेर कर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली में दी तहरीर में संजय दास निवासी पुरानी गल्ला मंडी ने कहा 30 अक्टूबर को वह सिरोली फाटक से अपने घर लौट रहा था। हरियाणा फार्म के पास जुआ खेलते हुए शराब पी रहे तीन युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है उनके गालीगलौज करने पर विरोध करने पर उन्होंने उसके उपर हमला कर दिया। जिससे उसके चेहरे व शरीर में कई स्थानों पर चोट आई। पुलिस ने अमित पुत्र दाताराम, हरीश पुत्र कल्लू कारीगर, शहंशाह पुत्र बनवारी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जासं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें