गदरपुर में बाइक की टक्कर से युवक की मौत
गदरपुर में दोस्तों के साथ घूमने को निकले युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सीएचसी में दम तोड़ा।
संसू, गदरपुर : दोस्तों के साथ घूमने को निकले युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। स्वजन युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पाडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिवार को ढाढस बंधाया।
ग्राम नंदपुर निवासी रजत ( 25 )पुत्र मुरली मनोहर सिंह शाम 7:30 बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रजत बाइक के साथ घसीटता चला गया। साथ में चल रहे दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। कैबिनेट मंत्री अरविंद पाडे भी पहुंचे। मृतक युवक पंतनगर यूनिवíसटी में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतक रजत अपने पीछे दो बहने बबीता प्रीति एक भाई और अपने माता-पिता को रोते बिलखते छोड़ गया। ग्रामीणों का कहना था कि रजत बहुत ही मिलनसार युवक था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भिजवाया। कल ही पंतनगर यूनिवíसटी से घर लौटा था
मृतक रजत कल ही पंतनगर यूनिवíसटी से लौटा था वह सिविल की तैयारी कर रहा था। अपने दोस्तों के साथ घूमने निकल गया। इस दौरान उसे पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अगर उसे पता होता कि आज मेरे साथ यह होना है तो शायद मैं कभी घूमने भी ना जाता। रजत की मौत से परिवार के लोगों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों में भी शोक की लहर है।