गुरु का पूजन कर लिया आशीर्वाद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को संत कबीरदास का प्रकट उत्सव मनाया।
जासं, रुद्रपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को संत कबीरदास का प्रकट उत्सव मनाया। रम्पुरा स्थित सतगुरु कबीर मंदिर आश्रम सत्संग भवन में संत कबीरदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर नत्थू लाल कोली, चंद्रपाल कोली, सियाराम, रतन दास, अमर दास, राम चरण, बाबू राम सहित अन्य मौजूद थे।
जिला मुख्यालय के रम्पुरा में संत कबीरदास की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। नगर निगम के महापौर रामपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि गुरु एक सेतु की तरह है, जो ज्ञान और शिष्य को आपस में जोड़ता है। इस दौरान भाजपा नेता चंद्रसेन कोली, शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि गोपी सागर, राम किशन कोली, नत्थू लाल, रतन दास, अमर दास पुजारी, पृथ्वी दास, चंद्रपाल दास, त्रिलोक दास, राम चरन दास, झम्मन दास, बाबू राम, ओमप्रकाश, भुवनेश, लाल सिंह, राम मिलन, विनोद, मूल चंद, राम सिंह, सियाराम आदि मौजूद थे।