Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितारगंज में चार वर्षीय बच्ची से श्रमिक ने किया दुष्‍कर्म

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 03 Feb 2019 08:39 PM (IST)

    जिले के सितारगंज में सिडकुल कंपनी में काम करने वाले एक श्रमिक ने एक मासूम को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    सितारगंज में चार वर्षीय बच्ची से श्रमिक ने किया दुष्‍कर्म

    उधमसिंह नगर, जेएनएन। जिले के सितारगंज में हैवानियत की एक घटना फिर से प्रकाश में आई है। सिडकुल कंपनी में काम करने वाले एक श्रमिक ने एक मासूम को हवस का शिकार बना लिया। मासूम घर के आंगन में खेल रही थी। श्रमिक उसे वहां से उठाकर ले गया था। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर श्रमिक की तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्यूशन पढ़ने गई एलकेजी की छात्रा के साथ प्रधानाचार्य के दुष्कर्म की घटना के 15 दिन भी नहीं बीते थे कि एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना फिर सामने आ गई आई है। क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घर के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे इसी दौरान सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाला मजदूर उनके घर पहुंचा और आंगन में खेल रही बच्ची को वहां से बहला-फुसलाकर उठा ले गया। आधे घंटे बाद जब बच्ची घर पहुंची तो डरी सहमी और रो रही थी।

    परिजनों ने उसके डरने और रोने का कारण पूछा तब उसने श्रमिक की शर्मनाक काली करतूत बताई। इसके बाद माता पिता बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाल को घटना की पूरी जानकारी दी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि माता पिता की तहरीर के बाद आरोपी श्रमिक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी को उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है।

    यह भी पढ़ें: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को पांच साल की सजा

    यह भी पढ़ें: मीटू प्रकरण: भाजपा नेता संजय कुमार ने पुलिस को सौंपा मोबाइल फोन