सिडकुल ढाल पर युवती से छेड़छाड़
ट्रांजिट कैंप में युवती से छेड़छाड़ कर दी गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:34 AM (IST)
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। शोर शराबा होने पर आरोपित फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी युवती ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से अटरिया रोड निवासी रिश्तेदार के घर आई हुई थी। शाम छह बजे के आसपास वह पैदल ही घर को जाने लगी। जैसे ही वह सिडकुल ढाल पर पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उससे अभद्रता कर हाथ पकड़ लिया। साथ ही उठा ले जाने की धमकी देने लगी। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर राहगीर एकत्र हुए तो मनचले देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें