Move to Jagran APP

महिला ने भाई के दो सालों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में निकला झूठा

जासं, काशीपुर : बहन की ननद के साथ दो भाइयों पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने म

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 12:10 AM (IST)
महिला ने भाई के दो सालों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में निकला झूठा
महिला ने भाई के दो सालों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में निकला झूठा

जासं, काशीपुर : बहन की ननद के साथ दो भाइयों पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम को प्रथम जांच में ही झूठा बता रही है।

loksabha election banner

शनिवार रात पुलिस को सौ नंबर पर दढियाल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आइटीआइ थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पूछताछ की। इस दौरान महिला ने बताया कि वह मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल से दवाई लेने आई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस लौटते समय भाई के साले बब्बू व सोनू पुत्र देशराज दढियाल बस अड्डे के पास बाइक पर मिले। वह उनके साथ बैठ गई। पेट्रोल पंप के पास चक्कर आने की वजह से उसने वहां बाइक रुकवाई थी। जिसके बाद वह अचेत हो गई। होश में आने पर दोनों भाई वहां पर नहीं थे। दर्द होने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने का आभास हुआ। बब्बू यहां महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। जबकि सोनू कुंडेश्वरी स्थित स्टोन क्रेशर पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोप पर जांच शुरू कर दी। जांच में मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने बताया कि महिला जिस समय दुष्कर्म की बात कह रही है, उस समय पर दोनों आरोपी अपनी फैक्ट्री में काम कर रहे थे, इस बात की पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी से की गई है। हालांकि कॉल डिटेल के अनुसार भी आरोपित उस समय घटना स्थल के आसपास नहीं थे। इस दौरान एक मोड़ और सामने आ गया। आरोपितों की बहन ने पीड़िता सहित चार के खिलाफ जनवरी 2019 में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने रविवार दोपहर मामले को पेशबंदी का बताते हुए झूठा करार दे दिया। हालांकि शाम होते ही पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रथम ²ष्टया केस दर्ज किया गया है। अभी तक की जांच में मामला झूठा प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.