विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लक्ष्य एप का साथ, नशा मुक्त होगा उत्तराखंड

By JagranEdited By:
Published: Sun, 20 Dec 2020 07:00 PM (IST)

किच्छा पुलिस ने नशे के खिलाफ लक्ष्य एप का लिया सहारा। लोगों को इसके प्रति कर रही जागरूक।

लक्ष्य एप का साथ, नशा मुक्त होगा उत्तराखंड
लक्ष्य एप का साथ, नशा मुक्त होगा उत्तराखंड

जागरण संवाददाता, किच्छा : पुलिस ने नशे के खिलाफ तकनीक का सहारा लिया है। पुलिस एप के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बनाने का प्रयास करेगी। इसके लिए पुलिस जागरुकता अभियान चला लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के प्रयास में जुट गई है।

उत्तराखंड में नशे के बढ़ते प्रभाव को कम करने की मुहिम पिछले तीन वर्षों से चल रही है। मुहिम के बाद पुलिस ने नशे पर प्रभावी रोकथाम के लिए काम किया है। बाबजूद इसके नशे के जाल को तोड़ने में अभी पूरी तरह से सफलता पुलिस को नहीं मिली है। नशे का कारोबार बरेली के फतेहगंज पश्चिम से संचालित किया जाता है। हालांकि पुलिस ने नेक्सेस को तोड़ने के लिए कागजी जमाखर्च तो पूरा किया, लेकिन उसको धरातल पर उतारने में कानूनी अड़चने सामने आई। जिसके चलते नशे से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस नहीं कर पाई।

अब पुलिस ने लक्ष्य एप के माध्यम से लोगों तक सीधे पकड़ बना कर नशे के कारोबार पर लगाम कसने की योजना तैयार की है। उत्तराखंड पुलिस के एंटी ड्रग टास्क फोर्स द्वारा तैयार इस एप के माध्यम से नशे पर लगाम कसने की योजना पर पुलिस ने काम शुरु कर दिया है। जिसके चलते अधिक से अधिक लोग इस एप को डाउनलोड करें इसके लिए प्रयास किच्छा पुलिस ने भी तेज कर दिए है। एप के माध्यम से दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। जनता से मिली सूचना के आधार पर डायल 112 की तरह इसको प्रभावी किया जाएगा। इसके प्रयास तेज कर दिए है। ..... इस तरह दी जाएगी सूचना

एप डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल के साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। इतना ही नहीं एप में दिए गए दिशा निर्देश का पालन कर नशा उपयोग करने वाले की पहचान भी की जा सकती है। जिससे किसी स्वजन के नशे का आदी होने की जानकारी भी मिलने पर सहीं समय पर कार्रवाई की जा सकेगी। .....

एप के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इसका प्रचार किया जा रहा है। जिससे वह अपने स्मार्टफोन में एप डाउनलोड कर नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग कर सकें। लोगों को पुलिस की मदद के लिए अधिक से अधिक लक्ष्य एप को डाउनलोड करना होगा। तभी नशा मुक्त उत्तराखंड की कल्पना की जा सकेगी।

योगेश कुमार, एसएसआई, किच्छा