सदैव याद रहेगी स्व. तिवारी की विकास गाथा : गित्ते
बाजपुर में विकास पुरुष उत्तर-प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.एनडी तिवारी की जयंती व पुध्यतिथि पर कांग्रेसियों व क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में वार्ड नंबर एक स्थित पं.पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में स्व.तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संवाद सहयोगी, बाजपुर : विकास पुरुष उत्तर-प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.एनडी तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों व क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में वार्ड नंबर-एक स्थित पं.पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में स्व.तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर गित्ते ने कहा कि विकास पुरुष स्व.एनडी तिवारी द्वारा लिखी गई विकास गाथा को उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश सदैव याद रखेगा। इस मौके पर सभासद सादक हुसैन, विवेक पांडेय, नंदलाल यादव, बंटी ठक्कर, साबिर हुसैन, नत्था सिंह धवन, वाजिद अली, संजय रुहेला, गौरव शर्मा, सुनील, मनोज, सिद्धार्थ, प्रवीन जिदल आदि मौजूद थे।
वहीं जसपुर में पूर्व सीएम एनडी तिवारी को जयंती एवं पुण्यतिथि पर याद किया गया। सोमवार को विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने कहा कि नादेही चीनी मिल, कताई मिल, जीजीआईसी, बिजली घर तिवारी की ही देन है। स्व. तिवारी को नईम प्रधान, इख्तियार बब्लू, आफताब, हाजी हमीद, गजेंद्र सिंह, सुखवीर भुल्लर, हिमांशु, बब्ली, मोइन व गनपत सिंह ने याद कर शोक जताया।
इधर, किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला ने पं. नारायण दत्त तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे सिडकुल को पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर करने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत किया। वहीं कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, महामंत्री फिरदौस सलमानी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव नागेश त्रिपाठी, दानिश सलमानी, मनोज, नवीन, हाशिम, किशन, रवि गंगवार, नफीस आदि मौजूद थे। वहीं शांतिपुरी में पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त की जयंती व पुण्यतिथि को पंचायत भवन शांतिपुरी नंबर 2 में धूमधाम से मनाया गया। अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा व बिशन कोरंगा ने संचालन किया। इस मौके पर डा. गणेश उपाध्याय प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस, नारायण सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर, विनोद कोरंगा सचिव, नेत्र सिंह, भोला दत्त पांडे, प्रेम आर्य, नारायण कोरंगा, नरेश बिष्ट मौजूद थे।
इधर, काशीपुर में तीर्थ द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी का पुण्यतिथि व जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल, प्रीत वम, रवि ढींगरा, मुशर्रफ हुसैन, सचिन नाडिग, नितिन कौशिक, सिद्धार्थ शर्मा व विनोद होंडा रहे।