लापता पति की खोज न होने से पत्नी परेशान
चार माह से लापता पति को खोजने के लिए पत्नी ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।
जागरण संवाददाता, सितारगंज : चार माह से लापता पति को खोजने के लिए पत्नी ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है। पति के लापता होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान होने के साथ ही आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है। इस वजह से अपनी दो बेटियों को स्कूल भी नहीं भेज पा रही है। पीड़िता ने पति के न मिलने पर बेटियों के साथ जान देने की धमकी दी है।
वार्ड नंबर 12 में रहने वाली पूजा शर्मा ने पुलिस कोतवाल को बताया कि उसका पति 14 सितंबर से लापता है। वह पति की बरामदगी के लिए परेशान है, लेकिन पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही है। उसने बताया कि पति के गायब होने के बाद से वह अपनी दो बेटियों का पालन पोषण करने में परेशानियों का सामना कर रही है। पीड़िता ने बताया कि घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद से पति लापता हो गया। पति के गायब होने के बाद से वह दोनों पुत्रियों को स्कूल नहीं भेज पा रही है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि कई जगह उसके पति की तलाश की गई है। पुलिस पीड़िता के साथ है। जल्द ही पुलिस उसके पति को बरामद कर लेगी। इंसेट -
महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ने पूजा का जाना दुख दर्द राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने पीड़िता पूजा शर्मा से उसका दुख दर्द पूछा और न्याय दिलाने का वादा किया। उन्होंने कोतवाली पहुंच एसआइ मनोज कुमार से पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। कहा कि पुलिस पीड़ित महिलाओं का सहयोग कर उन्हें न्याय दिलाए।