विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: जब मर्सिडीज में बैठ शमी ने खाए ठेले वाले गोलगप्पे, फैंस की लगी भीड़

By jeevan sainiEdited By: riya.pandey
Published: Sun, 26 Nov 2023 03:04 PM (IST)

Mohammed Shami In Uttarakhand हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ...और पढ़ें

शमी के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की लगी भीड़
शमी के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की लगी भीड़

संवाद सहयोगी, बाजपुर। Mohammed Shami In Uttarakhand: हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देर शाम बाजपुर में गोलगप्पे खाने के लिए रुक गए। नैनीताल से लौटते वक्त मास्क लगाए गाड़ी में बैठे क्रिकेट खिलाड़ी को क्रिकेट प्रेमियों ने पहचान लिया जिसके चलते लोगों का तांता लग गया।

सभी ने उनके परफोरमेंस की जमकर तारीफ की। मो. शमी ने भी अपने फेंस को निराश नहीं किया, बल्कि थैंक्स बोलकर व थम्स दिखाकर उनका शुक्रिया अदा किया गया। ज्यादा भीड़ न लगे जिसके चलते वह तुरंत वहां से चले गए।

मास्क लगाए बैठे क्रिकेटर पर गई लोगों की नजर

शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ युवा इंटर कालेज गेट के बराबर में चाय की दुकान पर खड़े हुए आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच उनमें से आशीष भट्ट की नजर नजदीक ही गोलगप्पे के ठेले के सामने सड़क किनारे खड़ी मर्सिडीज कार पर पड़ी जिसमें मास्क लगाए बैठे व्यक्ति को गौर से देखा तो उसने तुरंत बोल दिया कि कार में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बैठे हैं।

फिर क्या था वहां खड़े युवा तुरंत उनके पास पहुंच गए और हाथ जोड़कर नमस्कार किया तथा मो.समी की परफोरमेंस की जमकर तारीफ की जिस पर मोहम्मद शमी ने कार में ही बैठे-बैठे युवाओं का शुक्रिया किया। इससे पहले वहां और भीड़ लगती वह तुरंत चले गए।

यह भी पढ़ें - सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने Mohammed Shami, बचाई जान; शेयर किया रेस्क्यू का वीडियो

शमी के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की लगी भीड़ 

मोहम्मद शमी से बात करके उत्साहित आशीष भट्ट, सोना पंडित, पुनित चौहान, बोबी, अर्जित उपाध्याय, हरीश खत्री आदि ने अपने चहेते खिलाड़ी को इतने नजदीक से देखकर खुशी का इं तजार किया तथा उनमें से कुछ युवाओं ने शमी के साथ सेल्फी भी ले ली।

यह भी पढ़ें - Mohammed Shami: भतीजी को लेने नैनीताल के सेंट मैरी कॉलेज पहुंचे मोहम्मद शमी, क्रिकेटर को अचानक देख सब हो गए हैरान; खिंचवाई फोटो