Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohammed Shami: भतीजी को लेने नैनीताल के सेंट मैरी कॉलेज पहुंचे मोहम्मद शमी, क्रिकेटर को अचानक देख सब हो गए हैरान; खिंचवाई फोटो

    By kishore joshiEdited By: riya.pandey
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 01:06 PM (IST)

    Cricketer Mohammed Shami शमी शनिवार अचानक नैनीताल के सेंट मैरी कॉलेज में अपनी भतीजी फातिमा को लेने के लिए पहुंचे थे। अचानक उनको देख कॉलेज की छात्राएं और विद्यालय स्टाफ आवक रह गया। सेंट मैरी में शीतकालीन अवकाश की वजह से वह भतीजी को लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ खूब फोटोग्राफी की। कालेज के प्रधानाचार्य एकाएक शमी के आने से हैरत में पड़ गई...

    Hero Image
    नैनीताल के सेंट मैरी कॉलेज में शमी के साथ छात्राओं ने क्लिक कराई तस्वीरें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। Cricketer Mohammed Shami: देश की क्रिकेट टीम के चमकते सितारे मोहम्मद शमी शनिवार को नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिए। इस मौके पर छात्राओं व शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। विश्वकप क्रिकेट में इस बार शमी ने सर्वाधिक विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में सर्वाधिक 24 विकेट चटकाए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शमी शनिवार अचानक नैनीताल के सेंट मैरी कॉलेज में अपनी भतीजी फातिमा को लेने के लिए पहुंचे थे। अचानक उनको देख कॉलेज की छात्राएं और विद्यालय स्टाफ आवक रह गया। सेंट मैरी में शीतकालीन अवकाश की वजह से वह भतीजी को लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ खूब फोटोग्राफी की।

    शमी ने की कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण की सराहना

    प्रधानाचार्य मंजुसा के अनुसार, एकाएक शमी के आने से वह खुद भी हैरत में पड़ गई थी। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था, लेकिन जब सामने देखा तो उन्हें गर्व महसूस हुआ। शमी की भतीजी युमना फातिमा सातवीं में जबकि चचेरी बहन अमीरा छठी में पढ़ती हैं। शमी करीब 40 मिनट तक कॉलेज में रहे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का भ्रमण किया और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    महान क्रिकेटर शमी का प्रांतीय सीनियर एल्सी, मैनेजर रेव, सीनियर शीबा, प्रिंसिपल मंजूषा, एलेन, कैनोला, अनिमा, शेरिल, मारिया, संदीप सिंह, बीमा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

    हरिद्वार से नैनीताल आए थे शमी

    इस अवसर पर आरती सिंह, आस्था शर्मा, नमिता अधिकारी, अर्जुन बोहरा सहित अन्य थे। शमी ने नैनीताल की सुंदरता और जलवायु की सराहना की। शमी हरिद्वार से नैनीताल आये थे।

    यह भी पढ़ें - सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने Mohammed Shami, बचाई जान; शेयर किया रेस्क्यू का वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner