Move to Jagran APP

वीडीओ के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

बाजपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ लगत व्यवहार करने का आरोप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:15 AM (IST)
वीडीओ के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा
वीडीओ के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी, बाजपुर : जनप्रतिनिधियों के साथ लगत व्यवहार करने का आरोप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर लगाते हुए आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें यहां से हटाए जाने की मांग की है।

loksabha election banner

गुरुवार को काफी संख्या में ग्राम प्रधान एकत्रित होकर ब्लॉक कार्यालय जा धमके जहां मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी बसंत जोशी को सौंपा गया। उनका कहना था कि वर्तमान समय में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के व्यवहार से ग्राम प्रधान संतुष्ट नहीं हैं तथा उनकी कार्यशैली भी संतोषजनक नहीं है। आरोप है कि अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। इसको लेकर ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। साथ ही समय रहते समस्या समाधान न होने की दशा में ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले आंदोलन प्रारंभ करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रजनी शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप आनंद, गुरचरण सिंह, शेर चंद्र, रजनीत सिंह सोनू, शेर मोहम्मद, लियाकत अली, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.