विजिलेंस ने पूर्व पेशकार के मकानों की कराई नाप जोख
संवाद सूत्र, जसपुर: एसडीएम के पूर्व पेशकार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के आरोपित विकास च
संवाद सूत्र, जसपुर: एसडीएम के पूर्व पेशकार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के आरोपित विकास चौहान के घर पहुंची विजिलेंस टीम ने उनके दो मकानों की नाप जोख कराई।
विजिलेंस निरीक्षक पंकज उप्रेती लोनिवि के एई अरूण कुमार, जेई मो. इस्लाम को साथ लेकर बुधवार को मोहल्ला गुजरातयान स्थित विकास चौहान के आवास पर पहुंचे। जहां पर दोनों मकानों की नाप जोख कराया। नाप जोख के बाद टीम ने नगर पालिका पहुंचकर मकानों के नंबरों का मिलान किया। साथ ही पालिका कर्मियों से विकास चौहान की अचल संपत्ति की जानकारी ली। विजिलेंस निरीक्षक उप्रेती ने बताया की शासन के आदेश पर एनएच घोटाले के आरोपित की आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है। लोनिवि के जेई मो. इस्लाम ने बताया कि विकास के मकानों की नापजोख का उनका मूल्यांकन करने के निर्देश मिले थे। यहां बता दें कि पिछले साल एसडीएम के पेशकार रहे विकास चौहान को पुलिस ने एनएच घोटाले का आरोपित बनाते हुए जेल भेजा है, तब से विकास जेल में ही है। उसके खिलाफ शासन एवं जिला स्तर से कई जांचें चल रही है।