वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की विधि बताई
खटीमा : सोटेक संस्था की ओर समुदाय विकास परियोजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक
खटीमा : सोटेक संस्था की ओर समुदाय विकास परियोजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के संदर्भ व्यक्ति अजय मिश्रा ने ग्रामीणों को जैविक कीटनाशी एवं वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि यदि किसान जैविक खेती अपनाते हैं, तो उनकी बाजार पर निर्भरता कम हो जाएगी। साथ ही खेती की लागत भी कम होगी। इतना ही नहीं गौ-रक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा। जैविक कीटनाशी धान के करंट रोग व गेहूं की तेला रोग की सबसे अच्छी दवा है। इस मौके पर चरनजीत सिंह राना, राकेश राना, सावित्री देवी, सरनीलम राना, मंजू बिष्ट, अमरजीत सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे। संस।