उत्तराखंड सैनिक फार्म को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
किसान मेले में उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सम्मानित भी किया गया।
संवाद सूत्र, पंतनगर: किसान मेले में उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 675 प्रविष्टियां उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल सहित उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुईं। जिसमें कुल 21 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें 67 प्रथम व 66 द्वितीय पुरस्कार चयनित किए गए। इसमें गमले में फूल वाले पौधे एवं परिरक्षित पदार्थों के अंतर्गत 12 प्रथम व 11 द्वितीय कुल 23 पुरस्कार के साथ उत्तराखंड सैनिक पुर्नवास संस्थान, पत्थरचट्टा को अव्वल घोषित किया गया। इसके अलावा शाक भाजी एवं फल के अन्तर्गत कुल 9 प्रथम व 10 द्वितीय कुल 19 पुरस्कारों के साथ फार्म अधीक्षक उत्तराखंड सैनिक फार्म, पत्थरचट्टा को प्राप्त हुए। इसके लिए उन्हें द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन पुरस्कारों को फार्म अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि निर्मल सिंह तोमर, कुलपति डा. तेज प्रताप, पदमश्री भारत भूषण त्यागी व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा प्राप्त किया।