Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Police : पुलिसकर्मी गया था VIP Duty में, चोरों ने घर में बोला दिया धावा; लाखों का नुकसान

    Uttarakhand Police चकरपुर पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी हरीश जोशी का भुड़ाई गांव में सड़क किनारे घर है। वर्तमान में वह उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन पर ड्यूटी करने रुद्रपुर गए हैं जबकि उनकी पत्नी प्रिया जोशी अपने बच्चों के साथ दो दिन पूर्व लोहियाहेड रोड अमाऊं स्थित मायके गई हुई थीं। घर में पर ताला लगा था।

    By Raju metadi Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 31 May 2024 02:17 AM (IST)
    Hero Image
    Uttarakhand Police : पुलिसकर्मी गया था VIP Duty में, चोरों ने घर में बोला दिया धावा; लाखों का नुकसान

    जागरण संवाददाता, खटीमा : सीमांत में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे अब पुलिस कर्मियों के घरों में भी धावा बोलने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। चोरों ने भुड़ाई गांव निवासी एक पुलिस कर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर करीब 8-10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली एवं चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चकरपुर पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी हरीश जोशी का भुड़ाई गांव में सड़क किनारे घर है। वर्तमान में वह उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन पर ड्यूटी करने रुद्रपुर गए हैं, जबकि उनकी पत्नी प्रिया जोशी अपने बच्चों के साथ दो दिन पूर्व लोहियाहेड रोड अमाऊं स्थित मायके गई हुई थीं। घर में पर ताला लगा था। बुधवार रात चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा एवं अंदर जाकर पूरे इत्मिनान से घर को खंगाल डाला।

    गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने वाले प्रेम सिंह मेहता के स्वजनों ने पुलिस कर्मी के घर का गेट खुला देखा तो उन्होंने इसकी सूचना प्रिया जोशी को दी, जिस पर वे आनन-फानन में घर पहुची। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर फैला था। साथ ही अलमारी में रखे करीब 8-10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर झनकइया थाने एवं 112 पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।

    घटनास्थल के पास शराब की खाली बोतल व गिलास मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले शराब का सेवन किया, जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस कर्मी जोशी ने बताया कि वह अभी ड्यूटी पर हैं। घर पहुंचने पर ही पता चल सकेगा कि वास्तव में कितना सामान चोरी हुआ है। झनकइया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि वह एवं अधिकतर पुलिस फोर्स उप राष्ट्रपति की वीआईपी ड्यूटी में रुद्रपुर गए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।