विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: रुद्रपुर में भूकंप से सहमी युवती, जान बचाने की खातिर छत से लगाई छलांग, गंभीर रूप से जख्मी

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Published: Wed, 09 Nov 2022 05:42 PM (IST)

Earthquake in Uttarakhand मंगलवार रात एक बजकर 58 मिनट पर अचानक मकान हिलने लगे। घर में रखे सामान पंखे बेड ...और पढ़ें

एक युवती जान बचाने की खातिर छत से कूद गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
एक युवती जान बचाने की खातिर छत से कूद गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : Earthquake in Uttarakhand: तराई में मंगलवार की देर रात आए भूकंप के तीव्र झटके से लोग सहम उठे। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए और फोन कर सगे संबंधियों से घर से बाहर आने की अपील करते भी दिखे। करीब एक घंटे तक डर के चलते लोग घरों में अंदर वापस नहीं गए। इसी दौरान आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में एक युवती जान बचाने की खातिर छत से कूद गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के झटकों से टूटी लोगों की नींद

मंगलवार रात मौसम सामान्य था। हल्की हवाएं चल रही थीं व बादल छाए थे। रात्रि एक बजकर 58 मिनट पर अचानक मकान हिलने लगे। घर में रखे सामान, पंखे, बेड, दरवाजे और खिड़कियाें के हिलने से लोगों की नींद टूटी तो उन्हें भूकंप का आभास हुआ। इस पर वे अपने-अपने घरों से लोग बाहर निकल गए। साथ ही घरों में नींद में डूबे लोगों को बाहर निकलने के लिए आवाज लगाने लगे।

खुले मैदान में आकर करने लगे पूजा, एक घंटे रहे बाहर

बंगाली समुदाय के लोग मैदान में जाकर पूजा करने लगे। करीब 17 सेकेंड के भूकंप के झटके ने लोगों को सहम जाने को मजबूर कर दिया। अधिकतर लोग खुले मैदान में इकट्ठा हो गए। तड़के करीब तीन बजे तक लोगों ने खुले आसमान के नीचे ही अपना समय व्यतीत किया।

अस्पताल में जख्मी युवती का चल रहा उपचार

इधर, रुद्रपुर स्थित आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में एक युवती जान बचाने के चक्कर में छत से नीचे गिरकर चोटिल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विज्ञानी डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मैग्नीट्यूड आंकी गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात काफी तेज झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें :

मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक भूकंप से चार बार डोली भारत की धरती 

भूकंप के झटके से डोली उत्तराखंड की धरती, गहरी नींद से उठकर घरों से भागे लोग