आरटीआई खुलासा: उत्तराखंड के पांच मंत्री विधायक निधि खर्च में सीएम धामी से पिछड़े, चार आगे
आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पांच मंत्री विधायक निधि खर्च करने में मुख्यमंत्री पुष्कर ...और पढ़ें
-1789048596070_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, काशीपुर। उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल पूर्ण होने में कुछ माह बचे हैं। ऐसे में उत्तराखंड के पांच मंत्री विधायक निधि खर्च में अभी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पीछे हैं।
काशीपुर निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता व अधिवक्ता नदीम उद्दीन को प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 से जून 2026 तक 166400 लाख की विधायक निधि उपलब्ध हुई, लेकिन इसमें 66 प्रतिशत 1,09129.19 लाख की निधि ही खर्च हुई है।
34 प्रतिशत विधायक निधि खर्च होनी बाकी है। मंत्रियों के विधायक निधि खर्च को देखें तो चार मंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से आगे हैं। सबसे अव्वल 77 प्रतिशत खर्च वाले रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, दूसरे स्थान पर 72 प्रतिशत विधायक निधि खर्च वाले सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, तीसरे स्थान पर 68 प्रतिशत खर्च वाले चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज हैं।
इसके साथ ही चौथे स्थान पर 66.11 प्रतिशत खर्च वाले राजपुर रोड विधायक खजान दास हैं। 65.61 प्रतिशत खर्च के साथ सीएम धामी पांचवें स्थान पर हैं। छठे स्थान पर 65.45 प्रतिशत के साथ मंसूरी विधायक गणेश जोशी, सातवें स्थान पर 62 प्रतिशत के साथ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा हैं।
वहीं, आठवें स्थान पर 60 प्रतिशत व्यय के साथ सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य, नौंवे स्थान पर 57 प्रतिशत खर्च वाले नरेन्द्र नगर विधायक सुबोध उनियाल व 10वें स्थान पर 37 प्रतिशत विधायक निधि खर्च वाले श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत हैं।
