विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी की बड़ी घोषणा: नीलकंठ, गोल्ज्यू और शिव मंदिर अब 'मास्टर प्लान' सर्किट का हिस्सा

Published: Sun, 15 Feb 2026 06:30 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर में नीलकंठ, गोल्ज्यू और शिव मंदिर को मास्टर प्लान में सर्किट के ...और पढ़ें

रुद्रपुर त्रिशुल चौक का लोकार्पण करते सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा

रुद्रपुर त्रिशुल चौक का लोकार्पण करते सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीलकंठ, गोल्ज्यू और शिव मंदिर को सर्किट के रूप में मास्टर प्लान में शामिल करने की घोषणा की है। ऊधम सिंह नगर कार्निवाल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां के संस्कार आैर संस्कृति की मिसाल दी जाती है। इसलिए स्पष्ट रूप से कह देना चाहता हूं कि यहां दोहरी मानसिकता कतई नहीं चलेगी।

शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले इंदिरा चौक पहुंचकर उसका नामांतरण कर त्रिशूल चौक करने की घोषणा की और चौक पर लगे त्रिशूल का अनावरण किया। तत्पश्चात गांधी मैदान में आयोजित ऊधम सिंह नगर कार्निवाल का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास के सोपान चढ़ रहा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में पहाड़ के सुदुरवर्ती गुंजी, नाभि, आदि कैलास, माणा-मलारी, अस्कोट आदि क्षेत्र में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है।

सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि आवागमन सुगम हो सके। प्रधानमंत्री जी लगातार प्रदेश की चिंता करते हैं, किच्छा में बन रहा कुमाऊं का पहला एम्स इसी का उदाहरण है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। जमरानी बांध परियोजना जिसकी लोग प्रतीक्षा करते थे, आज यह सपना भी साकार होने जा रहा है।

इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिन्होंने इस परियोजना को प्राथमिकता में रखा। इस परियोजना के निर्माण से तराई-भावर के साथ उप्र के पड़ोसी जिलों को भी मिलने वाला है।

गुरुचरण ठाकुर स्मृति सहायता कोष दो करोड़ से बढ़ाकर दस करोड़ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से बंगाली समाज के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि उनका बचपन ही बंगाली समाज के परिवारों के बीच बीता है। वह बचपन में समाज के बच्चों के साथ खूब खेले हैं। बंगाली समाज ने गुरुचरण ठाकुर स्मृति सहायता कोष को बढ़ाने की मांग रखी है। उन्होंने स्मृति सहायता कोष को दो करोड़ से बढ़ाकर दस करोड़ करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दंगा प्रदर्शन से संपत्ति नुकसान पर अब कड़ी कार्रवाई, नियमावली तैयार



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।