भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष हताशा : भट्ट
जागरण संवाददाता, काशीपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि ओबीसी को संवैधानिक दर्जा
जागरण संवाददाता, काशीपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में प्रस्ताव पास करा लिया है, मगर राज्य सभा में विपक्ष के विरोधी रवैये से मामला अटक गया। इससे विपक्ष की कलई खुल गई। केंद्र व राज्य की योजनाओं से जनता को काफी लाभ मिल रहा है। किसानों की दोगुनी आय बढ़ाने के लिए फसल की डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की घोषणा की है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष में हताशा है। कांग्रेस नाटक कर किसानों में भ्रम पैदा कर रही है।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्णय ऐतिहासिक व अद्भूत है। किसान सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने किसान हितों की योजनाओं पर विस्तार से बताया। उन्होंने कार्य समिति की बैठक में पिछले तीन माह में निर्धारित किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही अगले तीन माह में कार्यक्रम निर्धारित किए गए। जिन्हें पूरा करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 27 व 28 अक्टूबर को पौड़ी में होगी। पर्वतीय क्षेत्रों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए चिन्हित कर लिए गए हैं। तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली सायरा बानो को दिल्ली या काशीपुर में कार्यक्रम कर भाजपा में शामिल किया जाएगा। मोदी सरकार की नीतियों से सायरा बानो प्रभावित है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. देवेंद्र भसीन आदि मौजूद थे।