ढाई माह बाद भी घर नहीं लौटा मजदूर
खटीमा : घर से मजदूरी करने निकला युवक ढाई माह बाद भी वापस नहीं लौटा है। उसकी गुमशु
खटीमा : घर से मजदूरी करने निकला युवक ढाई माह बाद भी वापस नहीं लौटा है। उसकी गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
फुलैया गांव का कुलदीप सिंह आठ जुलाई को घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। तब से वह घर नहीं लौटा। इस मामले में उसके पिता धूम सिंह ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी काफी तलाश भी की। हालांकि इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच पुलिस ने युवक की नए सिरे से तलाश शुरू करा दी है। इसी क्रम में युवक के पंपलेट व पोस्टर बनाकर विभिन्न स्थानों पर चस्पा किए गए हैं। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क साधा जा रहा है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत ने बताया कि लापता युवक के बारे पता लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से युवक के संबंध में कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। संस।