बाजपुर और रुद्रपुर में दो युवक पर हमला, गंभीर
बाजपुर में छह से अधिक हमलावरों ने युवक को घेर कर बुरी तरह घायल कर दिया।
सात पर मुकदमा
जागरण टीम, बाजपुर : आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवक को घेर कर बुरी तरह मारपीट की गई जिसे लहूलुहान कर लोगों के आने के बाद छोड़ा गया है। युवक को गंभीर हालत में उपचार हेतु हल्द्वानी ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम टांडा अमीचंद निवासी करनैल सिंह पुत्र तेजा सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि बाइक पर सवार उसका बेटा बलजीत सिंह ग्राम गोबरा से दाबका और कोसी नदी के बीच से होकर कोसी नदी की तरफ जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच बलजीत सिंह, बंता सिंह के घर के पास पहुंचा तो उसे सुखविदर सिंह, संदीप सिंह, सतनाम सिंह, गुरवचन सिंह पुत्रगण बूढ़ सिंह, बूढ़ सिंह, गज्जन सिंह, हरवंश सिंह पुत्रगण दीवान सिंह आदि ने बेटे की बाइक रुकवा जान से मारने की नियत से तलवारों से जानलेवा हमला बोल दिया जिससे उसके शरीर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर पहुंचे जितेंद्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र पाला सिंह, रोशन सिंह पुत्र सतनाम सिंह आदि ने बीच-बचाव किया। घायल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जिसका अभी भी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप में युवक पर हमला, मुकदमा
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप निवासी युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गर्ठ है।
ठाकुरनगर, ट्रांजिट कैंप निवासी सपना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल की रात को उसका पुत्र आशीष घर को आ रहा था। इसी बीच पास में ही रहने वाले दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया चीख-पुकार सुन लोगों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। उसने पुत्र को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने बताया कि आरोपित दीपक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।