झनकट में मिली दो संदिग्ध किशोरी
संवाद सहयोगी, खटीमा : पुलिस को गश्त के दौरान झनकट कस्बे में दो किशोरियां संदिग्ध हाल
संवाद सहयोगी, खटीमा : पुलिस को गश्त के दौरान झनकट कस्बे में दो किशोरियां संदिग्ध हालत में मिली। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में उनके राजस्थान के होने की जानकारी मिली है।
रुद्रपुर में हुई डकैती व महिला की हत्या के बाद जिले भर में पुलिस अलर्ट है। इसके तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाहरी प्रदेशों से यहां रह रहे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके तहत फेरी, भीख मांगने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत के नेतृत्व में झनकट कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को दो किशोरियां संदिग्ध हालत में मिली। जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें कोतवाली लाया गया। जिनसे पुलिस क्षेत्राधिकारी कमला बिष्ट ने भी पूछताछ की। पूछताछ में किशोरियों ने खुद को राजस्थान के जोधपुर जिले की रहने वाली पूजा व डिंपल बताया। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षो से दिल्ली में रहती हैं। सीओ बिष्ट ने बताया कि नानकमत्ता गुरुद्वारा परिसर में पिछले कुछ दिनों से डेढ़ दर्जन महिलाओं का समूह आकर ठहरा हुआ है। यह दोनों किशोरियां इसी समूह की हैं। जो सुई बनाने के काम के साथ भीख मांगती हैं। जो घूमते-घूमते झनकट पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं का भी सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा चकरपुर क्षेत्र में सात-आठ पुरुषों का गु्रप फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचने का काम कर रहा है। जिन्हें हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिसमें पता चला कि यह लोग कुम्हार जाति के हैं। जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। इनका भी सत्यापन कराया जा रहा है।