महिला समेत दो की डेंगू से मौत
संवाद सूत्र जसपुर महिला समेत दो लोगों की डेंगू के डंक से मौत हो गई। युवक का ऋषिकेश
संवाद सूत्र, जसपुर : महिला समेत दो लोगों की डेंगू के डंक से मौत हो गई। युवक का ऋषिकेश जबकि महिला का घर पर ही उपचार चल रहा था। डेंगू से अब तक जसपुर में पांच लोगों की जान जा चुकी है।
ग्राम राजपुर निवासी लईक अहमद (30) को पिछले दिनों डेंगू पॉजीटिव आने पर परिजन ऋषिकेश के किसी अस्पताल में ले गए। कई दिनों तक उपचार के बाद गुरुवार को लईक की मौत हो गई। देर रात शव घर आया। शुक्रवार सुबह उसे सपुर्दे खाक किया गया। लईक के तीन छोटे बच्चे हैं। वह गांव में ही मजदूरी करता था।
दूसरी ओर, ठाकुर मंदिर के सामने रहने वाले विकास अग्रवाल की पत्नी रोमा (35) में कुछ दिन पहले डेंगू के लक्षण मिले। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। डेंगू पॉजीटिव होने पर रोमा का उपचार चल रहा था। दोनों मामलों में परिजनों ने मौत का कारण डेंगू होने का दावा किया है।