गोकशी में दो भाई गिरफ्तार, मांस बरामद
गोकशी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके घर से दो क्विंटल मांस बरामद किया।
जागरण संवाददता, काशीपुर: गोकशी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके घर से दो क्विंटल मांस बरामद किया। दोनों पर केस दर्ज किया गया है।
रविवार को पुलिस को कुंडा थाने के इलाके में बैलजुड़ी गांव के एक घर में गोवंश मांस होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपित के घर से दो क्विंटल मांस बरामद कर दो सगे भाइयों शहादत एवं नवी हसन पुत्र नन्हें हसन को गिरफ्तार कर लिया। कुंडा थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि दोनों भाई जंगल में कटान कर मांस अपने घर लाए थे। पुलिस ने कटान में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में ली टीम में मंडी चौकी इंचार्ज विजेन्द्र सिंह, एसआई जगत सिंह शाही, पृथ्वी सिंह व देवेन्द्र सिंह शामिल थे।
उधर, शिवलालपुर अमरझंडा में मांस से भरे दो बोरों के साथ दो व्यक्तियों को पकड़कर ग्रामीणों ने पैगा पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने सैम्पल लेने के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया है।