कंपनी कमांडर होमगार्ड पुरन सिंह की हत्या में दो गिरफ्तार
उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में दोपहरिया निवासी कंपनी कमांडर होमगार्ड पुरन सिंह खेहरा की हत्या में फरार चल रहे दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस चौथे फरार युवक की तलाश की जा रही है।
किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: दोपहरिया निवासी कंपनी कमांडर होमगार्ड पुरन सिंह खेहरा की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस चौथे फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
शुक्रवार तड़के कंपनी कमांडर होमगार्ड पुरन सिंह की गोली मार कर मवेशी तस्करों ने हत्या कर दी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम खुलासा करते हुए ताहिर पुत्र दूल्हे जान निवासी दरउ को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दबिश दे कफील पुत्र शकील उर्फ जग्गू निवासी वार्ड नंबर दो थाना पुलभट्टा व आमिर उर्फ भोला पुत्र आफाक खा निवासी दरउ किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जीजा साले है और लंबे समय से भैंस चोरी में लिप्त है। दोनों के खिलाफ किच्छा व खजुरिया रामपुर में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास खंगले में लगी है। पुलिस फरार चल रहे चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: भैंस चुराकर ले जा रहे थे तस्कर, होमगार्ड कमांडर ने रोक तो मारी गोली
यह भी पढ़ें: सड़क के विवाद को लेकर संघर्ष, पांच लोग घायल
यह भी पढ़ें: युवक ने महिला की जेब से निकाला मोबाइल, लोगों ने जमकर धुना