बाजपुर डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
संवाद सहयोगी, बाजपुर : बाजपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी व अ
संवाद सहयोगी, बाजपुर : बाजपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी व अवैध प्रत्याशियों के नाम हटाते हुए वैध प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर एक पर्चा वापस होने के बाद बाद के त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं, विभिन्न पदों के चार प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस लिया है। पांच नामांकन पत्रों को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.नगेंद्र द्विवेदी व प्राचार्य डॉ.कमला चन्याल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हरजसपाल ¨सह, उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर दानिश मंसूरी, संयुक्त सचिव पद पर दीपक दिवाकर व कोषाध्यक्ष पद पर रंजीत ¨सह ने अपना नाम वापस ले लिया है। जबकि सांस्कृति सचिव पद पर अर्जुन कुमार, संयुक्त सचिव पर तानिया, कोषाध्यक्ष पर संदीप कंबोज, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पर सुरेंद्र उप्पल, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर गीता शर्मा के पर्चे कुछ त्रुटियां सामने आई, जिसके बाद पर्चो को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर नवनीत ¨सह, बलजीत ¨सह, कामरान, उपाध्यक्ष (छात्र) गो¨वद ¨सह, नदीम, रवि, उपाध्यक्ष (छात्रा) शन्नो, अर्पणा कंबोज, सचिव संजीव कुमार, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव ¨सह, फरमूद हसन, विवि प्रतिनिधि शिवदयाल ¨सह, संदीप ¨सह, इमरान कुरैशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सांस्कृति सचिव दानिश अंसारी, संयुक्त सचिव गो¨वद ¨सह, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर जहांगीर का एक-एक नामाकंन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वहीं छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से महाविद्यालय में काफी संख्या में फोर्स तैनात है।