दिव्यांगों को उपलब्ध करवाई ट्राई साइकिल
बाजपुर : समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य के निर्देशों विभाग की तरफ से एक दिव्यांग युवक को ट्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:24 PM (IST)
बाजपुर : समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य के निर्देशों विभाग की तरफ से एक दिव्यांग युवक को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस मौके पर आर्य के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री डीके जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। सरकार द्वारा संचालित तमाम जनहित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इसके लिए हम सबको प्रयास करने होंगे। इस दौरान ग्राम बरहैनी निवासी दिव्यांग इस्लाम पुत्र नासिर को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस मौके पर बरहैनी के उप प्रधान हरीश कांडपाल, वीरेंद्र बिष्ट, कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव चंद्रपाल, भगवान ¨सह, मुकेश मौर्य, भास्कर जोशी, जगदीश ¨सह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें