विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवहन कर्मियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 06:07 PM (IST)

पदोन्नति की खामियों को दूर कर नई लिस्ट जारी करने एवं लंबित पड़े प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर परिवहन कर्मियों का हड़ताल जारी है।

परिवहन कर्मियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
परिवहन कर्मियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पदोन्नति की खामियों को दूर कर नई लिस्ट जारी करने एवं लंबित पड़े प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर परिवहन कर्मियों का हड़ताल जारी है। शनिवार को उन्होंने उच्चाधिकारियों के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कराके विरोध जताया। कहा कि कामकाज ठप होने से उप संभागीय परिवहन कार्यालय रुद्रपुर में करीब 90 लाख का राजस्व प्रभावित हुआ है। इसके अलावा डीएल एवं अन्य कार्य भी प्रभावित है।

परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मियों के एक सूत्री मांग पूरी न होने का असर परिसर में दिखाई दे रहा है। गुस्साए कर्मचारियों ने पूर्ण कार्यबहिष्कार पर चले गए हैं। कार्यालय में पांच दिनों से सन्नाटा पसरा है। जबकि समान्य दिनों में सुबह के 10 बजे से शाम तक भीड़ रहती है। प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति न होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को कार्यालय परिसर में बुद्धि-शुद्धि हवन कराया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने बताया कि एक सूत्री मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन, कार्यबहिष्कार जारी है। जिला महामंत्री नीतू सक्सेना ने कहा कि लंबे समय से कर्मी प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। दो माह पूर्व दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया तब आश्वासन मिला था। मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई लेकिन नतीजा शून्य है। अब फिर से पूर्ण कार्य बहिष्कार के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य हैं। स्वीकृत 22 पदों में शासन की तरफ से वर्ष, 2020 में 14 पदों की संख्या जारी करने के कारण भ्रम की स्थिति बन गई। आश्वासन के बाद वार्ता के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हुई। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर मनोरमा आर्य, जितेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह, नीतू सक्सेना, चंद्रप्रकाश, हरीश भद्री, राम सिंह पिगल, विमल सनवाल, फेडरेशन से वीरेंद्र, प्रदीप मौजूद थे।