माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए दिया गया प्रशिक्षण
संवाद सूत्र, गदरपुर : विकास खंड कार्यालय सभागार में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई स्वयं सहायता स
संवाद सूत्र, गदरपुर : विकास खंड कार्यालय सभागार में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वजल परियोजना के द्वारा आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सामुदायिक विकास विशेषज्ञ अनीता मिश्रा द्वारा स्वच्छता अपनाने के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।
शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक विकास विशेषज्ञ अनीता मिश्रा द्वारा महिलाओं को स्वच्छता क्या है, क्यों जरूरी है और इससे क्या नुकसान हो सकते हैं, इसके संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली दिक्कतों एवं परेशानियों की जानकारी देते हुए स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। मिश्रा ने महिलाओं को बताया कि सस्ती दरों पर मिलने वाले सेनेटरी पैड से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। इस मौके पर विष्णु पांडे, सुरजीत कौर, लता, रेनू, तुलसी, जमीला, पुष्पा, रामकली, हेम कांडपाल सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद थीं।