संयुक्त चेकिंग में दो वाहन सीज
सितारगंज : परिवहन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकरर वाहन
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 07:59 PM (IST)
सितारगंज : परिवहन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकरर वाहनों के कागजात की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएस बिष्ट ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों पर लगे हाइसिक्योरिटी नंबरों, कागजात आदि की पड़ताल की गई। जांच के दौरान एक डंपर व टै्रक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। एसएसआइ बीएस बिष्ट ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग के दौरान सड़कों पर सूनसानी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें