Move to Jagran APP

ऊर्जा निगम विजिलेंस टीम को व्यापारियों ने घेरा

ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के चेकिग अभियान का व्यापारियों ने विरोध कर दिया। व्यपारियों ने टीम का घेराव कर सरकारी काम में बाधा डाली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:12 AM (IST)
ऊर्जा निगम विजिलेंस टीम को व्यापारियों ने घेरा
ऊर्जा निगम विजिलेंस टीम को व्यापारियों ने घेरा

संवाद सूत्र, गदरपुर : ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के चेकिग अभियान का व्यापारियों ने विरोध कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने विजिलेंस टीम का घेराव कर जब्त किया गया सामान गाड़ियों से जबरन उतारने का प्रयास किया। इस पर विजिलेंस टीम ने पांच नामजद एवं 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून विजिलेंस हरबंस सिंह के नेतृत्व में टीम ने सिनेमा रोड वार्ड नं.4 में ताबड़तोड़ चेकिग अभियान चलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया एवं वार्ड के दर्जनों लोगों ने विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून का घेराव कर दिया। इस दौरान उनका कहना था कि ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत बिना विद्युत चोरी संभव नहीं है। काफी देर तक उनके बीच नोकझोंक चलती रही। बाद में लोगों के दबाव के चलते विजिलेंस टीम को चेकिग अभियान रोकना पड़ा। देर सांय अवर अभियंता मेहताब अली ने थाने में पांच नामजद एवं 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने बाबत तहरीर दी। तहरीर में पंकज सेतिया, सुरेश कंबोज, संतोष गुप्ता, उस्मान अली, मनोज गुंबर सहित 60 अज्ञात लोगों ने गाड़ियों से माल पुलिदे उतारने व विद्युत कर्मियों को पकड़कर बैठाने के प्रयास सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंकज सेतिया, सुरेष कंबोज, संतोष गुप्ता, उस्मान अली एवं मनोज गुंबर के अलावा 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 186, 341, 342, 356, 353, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जनहित के लिए वहां गए थे। उन्होंने किसी भी अधिकारी से अभद्रता नहीं की।

---

इनसेट-

विद्युत चोरी करते पांच पकड़े ऊर्जा निगम के अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून विजिलेंस हरबंस सिंह के नेतृत्व में टीम ने सिनेमा रोड वार्ड नं.4 में चेकिग के दौरान अशोक कुमार, उस्मान अली, अशोक कुमार गुप्ता, कैलाश शर्मा, अजय डिसूजा को एलटी लाइन पर केबिल डाल विद्युत चोरी करते पकड़ा। अवर अभियंता मेहताब अली ने थाने में उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.