विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में तीन सड़क हादसों ने मचाया कोहराम, दो दोस्तों समेत चार की मौत

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 21 Oct 2026 11:20 AM (IST)

उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। दिनेशपुर से पूजा महोत्सव देखकर घर लौट रहे युवक की हरिदासपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जान चली गई। वहीं, दिनेशपुर से किच्छा जा रहे दो दोस्तों की बाइक हादसे में मौत हो गई।

तीसरी घटना में किच्छा रोड पर चंदोला अस्पताल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। चार युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

पहला हादसा

दिनेशपुर के मोतीपुर वार्ड नंबर दो निवासी सुजल (18) पुत्र सुबल विशाल मेगा मार्ट में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसका दोस्त समीर मंडल (25) पुत्र सहदेव मंडल छतरपुर स्थित स्टील वर्ल्ड कंपनी में काम करता था।

दोनों मंगलवार देर रात करीब दो बजे बाइक से दिनेशपुर से किच्छा की ओर जा रहे थे। रास्ते में हुए हादसे में समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुजल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही क्षेत्र के दो युवकों की मौत से दिनेशपुर में शोक की लहर है।

दूसरा हादसा

दूसरी घटना में ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर पांच निवासी दिशांत सरकार (28) पुत्र रंजीत सरकार की मौत हो गई। वह सोमवार रात दिनेशपुर में पूजा महोत्सव देखकर बाइक से घर लौट रहा था।

हरिदासपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दिशांत को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिशांत एक कंपनी में काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था।

तीसरा हादसा

तीसरी घटना में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पस्तौर निवासी लालता प्रसाद (32) पुत्र प्रेम शंकर की जान चली गई। वह रेशमबाड़ी में किराये पर रहकर काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। मंगलवार देर रात वह दोस्त के साथ बाइक से बहेड़ी जा रहा था।

किच्छा रोड पर चंदोला अस्पताल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने लालता प्रसाद को कुचल दिया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में नवजात बच्ची को छोड़ने का मामलाः मां सहित तीन गिरफ्तार, पूछताछ में बोले, इलाज के लिए नहीं थे पैसे इसलिए छोड़ा

यह भी पढ़ें- हाथ में कैन्युला और नाभि में क्लिप के साथ रुद्रपुर में कार के नीचे छोड़ी गई बच्ची की मौत, दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा