विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 10 साल के नाबालिग संग सामूहिक कुकर्म, अपहरण कर तीन दरिदों ने बनाया शिकार

Published: Sun, 13 Sep 2026 10:59 AM (IST)

तीन लोग मछली पकड़ने के बहाने 10 वर्षीय नाबालिग को गांव के ही आरिफ के खेत पर बने खाली टीनशेड में ले गए और सामूहिक कुकर्म किया।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर। आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोर से कुकर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दो विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर बरखेड़ा पांडे गांव के तीन लोग मछली पकड़ने के बहाने उसके 10 वर्षीय बेटे को गांव के ही आरिफ के खेत पर बने खाली टीनशेड में ले गए। आरोप है कि तीनों ने नाबालिग को छुरा दिखाकर डराया-धमकाया और बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया।

यह भी पढ़ें- 10 रुपये का लालच देकर बच्चे के साथ कुकर्म, आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश; दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा

आरोपितों ने वारदात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पाक्सो, अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी की गई है। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित फैजान निवासी बरखेड़ा पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात में शामिल दो किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। टीम में एसआइ मीनाक्षी मनराल, सिपाही दीपक जोशी, राजेंद्र जोशी शामिल रहे।