विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 रुपये का लालच देकर बच्चे के साथ कुकर्म, आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश; दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By Mahesh ThakurEdited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 10 Sep 2026 04:08 PM (IST)

दिल्ली के निहाल विहार में सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ...और पढ़ें

10 साल के लड़के साथ कुकर्म। सांकेतिक तस्वीर

10 साल के लड़के साथ कुकर्म। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. निहाल विहार में सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म।

  2. पड़ोसी ने 10 रुपये का लालच देकर किया कुकर्म।

  3. पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सात वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में काम करने वाले आरोपी ने बच्चे को 10 रुपये का लालच देकर घर बुलाया और वारदात की। उसने किसी को बताने पर धमकी भी दी।

इसके बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। नाना द्वारा पूछताछ करने पर उसने घटना की पूरी जानकारी दी।

वहीं, परिजनों की शिकायत पर निहाल विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई जारी है।