Move to Jagran APP

इंदिरा के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

नई दिल्ली में कांग्रसे की केंद्रीय बैठक में शामिल होने गई नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन की खबर सुनते ही जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 01:06 AM (IST)
इंदिरा के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

जागरण टीम ऊधमसिंह नगर : नई दिल्ली में कांग्रसे की केंद्रीय बैठक में शामिल होने गई नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तराखंड की कद्दावर नेता डा. इंदिरा हृदयेश के निधन की खबर सुनते ही जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेसियों ने पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने पार्टी में हमेशा जान फूंकने का काम किया। किसी की मदद हो या फिर कोई समस्या उसका समाधान वह चुटकियों में कर देती थीं। रविवार सुबह उनका नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों को एकाएक यकीन नहीं हुआ। इसके बाद पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता एक-दूसरे को फोन कर इस खबर की पुष्टि में जुट गए। इसी बीच यह दुखद खबर विभिन्न समाचार चैनलों में भी प्रसारित होने लगी। रुद्रपुर कांग्रेस महानगर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने फेसबुक के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की, सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके निधन का पार्टी के लिए गहरा धक्का बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके संसदीय ज्ञान का सत्ता पक्ष भी कायल था। सत्ता में रहते हुए वह विपक्ष को भी साथ लेकर चलती थीं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में वह राज्य की समस्याओं को जोरशोर से उठाती थीं।

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अन्य कई राजनैतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों द्वारा शोक व्यक्त किया गया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र लाडी ने कहा उनके निधन से पार्टी ने राज्य में एक बड़ा नेता खो दिया है जिनकी कमी सभी को खलती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कांग्रेस के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। पालिकाध्यक्ष गुरजीत गित्ते, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, चौ.संसार सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, मिक्की कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता बाजवा टम्टा, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, फौजी कॉलोनी समिति के पूर्व अध्यक्ष सरताज सिंह औलख, राणा इंदरपाल सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेदी, वरुण कपूर, जैदी खान, साबिर हुसैन, सुनील चानन, रेशम यादव, बब्बू सैफी, तनवीर खां आदि ने शोक जताया।

किच्छा में भी यह दुखद खबर सुनकर कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलने पर कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए। कोई भी उनकी मृत्यु की सूचना पर विश्वास नहीं कर पा रहा था। कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। शोक व्यक्त करने वालों में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, सुरेश पपनेजा, सईदुल रहमान, एनयू खान, अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी, गुड्डू तिवारी, बंटी पपनेजा, विनोद कोरंगा, सुनीता कश्यप आदि थे।

सितारगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के समेत विपक्ष दलों में भी शोक की लहर दौड़ गई। विधायक सौरभ बहुगुणा, ब्लाक प्रमुख कमलजीत कौर, मंडी अध्यक्ष अमरजीत कटवाल, पालिका चेयरमैन हरीश दुबे, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी वीरेंद्र जंग, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, हसनैन मलिक, रामनगीना प्रसाद, हाजी अनवार अहमद आदि ने शोक जताया है।

काशीपुर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक जताया है। शोक संदेश में उन्होंने कहा उनके स्थान को काई नहीं भर सकता। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश जोशी ने भी निधन पर शोक जताते हुए कहा कि इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भी निधन पर शोक जताया है।

गदरपुर में पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसे भरने में काफी समय लगेगा। पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने कहा इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सादगी से बिताया, छोटे-बड़े हर कांग्रेसी कार्यकर्ता से संवाद किया। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा उनकी कमी को पूरा करने में बड़ा समय लगेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा, प्रीत ग्रोवर, सुभाष बेहड़, मनीष चौधरी, नरेंद्र ग्रोवर, शैलेंद्र शर्मा, नासिर हुसैन, अजय गाबा, राजीव ग्रोवर, इंद्रपाल सिंह, गुरविदर सिंह, राजेश बाबा, शराफत अली मंसूरी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.