विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताला तोड़कर घर उड़ाए डेढ़ लाख रुपये और जेवर

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2016 05:54 PM (IST)

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप में ताला तोड़कर चोर एक घर से डेढ़ लाख रुपये की नगदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। ट्रांजिट कैंप में ताला तोड़कर चोर एक घर से डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात ले गए।
मूलरूप से बिलासपुर के सूरज फार्म, अशोक नगर निवासी दुलाल मिस्त्री पुत्र निरंजन का परिवार ट्रांजिट कैँप की कृष्णा कालोनी में रहता है। दुलाल सिडकुल में काम करता है। पुलिस के मुताबिक दुलाल की बिलासपुर निवासी ताई की बीते दिनों मौत हो गई थी। वह परिवार के साथ बिलासपुर गया था।

इसी बीच चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर लिया। आज दुलाल परिवार के साथ घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। इससे उसके होश उड़ गए। घर के भीतर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ देखा।

उसने सूचना पुलिस को दी। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दुलाल ने बताया कि चोर घर में रखे कमेटी के डेढ़ लाख रुपये की नगदी, एक एलसीडी, सिलेंडर, सोने के जेवर चुरा ले गए हैं।
पढ़ें:- हरिद्वार में शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 146 पव्वों के साथ दो गिरफ्तार