पत्नी से विवाद के बाद फांसी पर लटका युवक
देर रात पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : देर रात पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम रतना, थाना देवरनिया, बरेली निवासी सतेंद्र गंगवार (35) पुत्र हरपाल ¨सह सिडकुल की कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी विमला देवी भी सिडकुल की फैक्ट्री में काम करती है। सतेंद्र पत्नी के साथ ट्रांजिट कैंप, वार्ड नंबर एक निवासी राम प्रकाश गंगवार के मकान में किराये में रहते थे। जबकि 12 वर्षीय पुत्री और पुत्र बरेली में दादा-दादी के साथ रहते हैं। शनिवार रात किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इससे नाराज विमला अपनी सहेली पूनम के घर चली गई। रविवार दोपहर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। मकान स्वामी और आसपास के लोगों ने धक्का मारकर खोला तो अंदर पंखे पर सतेंद्र लटका मिला। एसआइ गो¨वदर ¨सह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत से विमला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के माता-पिता और अन्य परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।