किशोरी ने गटका कीटनाशक, मौत
जासं, रुद्रपुर : अज्ञात कारणों के चलते गूलरभोज निवासी किशोरी ने कीटनाशक गटक लिया। इससे उसकी मौत हो
जासं, रुद्रपुर : अज्ञात कारणों के चलते गूलरभोज निवासी किशोरी ने कीटनाशक गटक लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने जानकारी ली। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक गूलरभोज क्षेत्र निवासी अपने बेटे के साथ दिल्ली में टुकटुक चलाता है। जबकि उसकी पत्नी, बड़ा पुत्र और 17 वर्षीय छोटी पुत्री गूलरभोज में रहते हैं। सोमवार को पत्नी और बेटे काम पर गए हुए थे। घर में बेटी अकेले ही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख पड़ोस में रहने वाली उसकी मौसेरे बहन ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में सिडकुल चौकी पुलिस पहुंची और मृतका के परिजनों से जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।