Move to Jagran APP

मांगों पर देहरादून में वार्ता, जिले में नारेबाजी

रुद्रपुर में ठेका प्रथा समाप्त करने के लेकर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:10 PM (IST)
मांगों पर देहरादून में वार्ता, जिले में नारेबाजी
मांगों पर देहरादून में वार्ता, जिले में नारेबाजी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ठेका प्रथा समाप्त करने के लेकर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। शासन से मांगों को लेकर वार्ता के लिए संदेश मिलने के बाद देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर शाखा अध्यक्ष मुकेश राजौरिया सोमवार की रात ही देहरादून चले गए। जहां मंगलवार को निदेशक विनोद कुमार सुमन के साथ पूरे दिन वार्ता चलती रही। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि इस बार वार्ता के दौरान कुछ सकारात्मक रुख शासन ने अपनाया है। उम्मीद है कि मांगों पर सहमति बनेगी।

loksabha election banner

नगर निगम परिसर में जमे सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुनील रौतकी ने कहा कि शासन स्तर पर वार्ता पर हड़ताल का भविष्य टिका है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मानते हुए समस्या का निस्तारण कर दे। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुनील, विक्की, मुकेश भगत, अनिल गोविदा, उमेश, राजीव खैरालिया मौजूद थे।

.......

सफाई कर्मियों ने जताया आक्रोश

संस, बाजपुर : ठेका प्रथा समाप्त करने आदि मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलन तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं। शाखाध्यक्ष सुरेश कुमार व महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा है कि सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर 15 मार्च से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें दो बार शासन स्तर पर वार्ता विफल हो चुकी है। धरना देने वालों में राकेश कुमार, अनिल, वीरेंद्र कुमार, संजीव, राजेश, संजय कुमार, विनोद कुमार, रग्घु, मुनीष कुमार, सुरेश प्रथम, सुरेश कुमार चौधरी शामिल थे।

.......

बिजली ध्वस्त तो सफाई व्यवस्था भी पस्त

जासं, काशीपुर : काशीपुर की लोगों को एक ही दिन जहां एक तरफ बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल से जनता हलकान नजर आई। आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम गेट बंद करके जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों पर आक्रोश रैली निकाली। मंगलवार को आंदोलन का नेतृत्व शाखा संरक्षक महेश वरदान व उपाध्यक्ष इंद्र मोहन तन्हा ने किया। शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा ने कहा आज प्रदेश पदाधिकारियों को उत्तराखंड शासन ने वार्ता के लिए फिर से बुलाया है। उम्मीद है कि शासन हमारी मांगों को सकारात्मक रूप से मान लेगा। वहीं बैठक को वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ समाजसेवी उमेश सौदा ने कहा मैं वाल्मीकि समाज के हितों के लिए हमेशा साथ खड़ा हूं। शाखा महासचिव राजीव कुमार ने कहा जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तब तक उत्तराखंड प्रदेश के सभी कर्मचारी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बादल खत्री, इंद्रमोहन तन्हा, अनिल राठौर, हुकुम सिंह, आंसू सौदा, वीरेंद्र मुल्तानी, सुभाष पहलवान, मनोज, संजय, अरुण, विपिन, रवि, सरोज, अनीता, गीता मौजूद रहे।

........

सभासद ने दिया सफाई कर्मचारियों को समर्थन

जासं, किच्छा : पुरानी मंडी से सभासद सिमरनजीत कौर व देवभूमि व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष जगरुप सिंह गोल्डी ने सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में धरना दे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देवभूमि व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष जगरुप सिंह गोल्डी ने कहा सरकार की हठधर्मिता के चलते नगर कूड़े का ढेर बन चुका है। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि,माइकल, आकश, नरेश, चंद्रपाल, मल्लू चरन, नामुअल, अरुन, रामबरन, नाथुलाल, राजे मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.