रुद्रपुर में सिंथेटिक फैक्ट्री में लगी आग, दो श्रमिक झुलसे
धागा बनाने वाली सालसर फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों की मशीन कबाड़ हो गई। इस दौरान मची अफरा-तफरी के दौरान आग की चपेट में आने से दो श्रमिक भी झुलस गए।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: धागा बनाने वाली सालसर फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों की मशीन कबाड़ हो गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से दो श्रमिक भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सेक्टर चार में धागा बनाने वाली कंपनी सालासर का प्लांट है। नाइट शिफ्ट में आए कर्मचारी सुबह करीब छह बजे तक काम कर रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री में अचानक शारट सर्किट से आग लग गई।
यह देख फैक्टरी कर्मियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इस पर कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो कर्मी धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी फुलसुंगा और सोमपाल पुत्र भगवानदास निवासी खेड़ा झुलस गए।
सूचना पर दमकल कर्मियों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक करोड़ों की मशीन कबाड़ हो गई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बचाई जान
यह भी पढ़ें: जूते की दुकान में लगी आग, हजारों का माल जलकर राख