विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितारगंज: बेटियों संग पीटीएम से लौट रही थी महिला, कार ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत और दूसरी घायल

By Avinash ShrivastavaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 31 Oct 2026 01:28 PM (GMT+05:30)

सितारगंज में आरके ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़ी मां और उसकी दो बेटियों को ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सितारगंज । सितारगंज में आरके ढाबे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़ी महिला और उसकी दो बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय मीनू देवी और उनकी छह वर्षीय बेटी अंशिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि नौ वर्षीय बेटी राधिका घायल हो गई।

मीनू देवी दोनों बेटियों के साथ स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। सुबह करीब 10:40 बजे वह आरके ढाबे के पास हाईवे किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान किच्छा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मीनू देवी और अंशिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। घायल राधिका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।