विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ा खुलासा: खनन से जुड़े युवक बने असलहा तस्कर, यूट्यूब से हुआ आतंकी रेहाने से संपर्क

Published: Sun, 12 Apr 2026 03:20 PM (IST)

सितारगंज में अवैध असलहा तस्करी मामले में हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी और निखिल उर्फ रानू गिरफ्तार हुए हैं। ये पहले ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सितारगंज । सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि अंतर्राज्यीय अवैध असलहा तस्करी मामले में गिरफ्तार हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी (निवासी बिरिया फार्म सिसैया) और निखिल उर्फ रानू (निवासी केशवनगर, सितारगंज) के बारे में जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित पहले खनन से जुड़े पट्टों में काम करते थे। दोनों का पारिवारिक बैकग्राउंड मध्यमवर्गीय है और परिवार के लोग दैनिक मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। इसी बीच तेजी से पैसा कमाने की लालच में दोनों अपराध की दुनिया में उतर गए।

यूट्यूब से हुआ दोनों आरोपितों का संपर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपितों का संपर्क यूट्यूब के माध्यम से जम्मू-कश्मीर निवासी “वाहिद-वाजिद” आतंकी रेहान मीर से हुआ था। इसके बाद उन्होंने हथियारों की फोटो भेजकर उससे संपर्क बढ़ाया। मांग आने पर दोनों ने अवैध असलहा की सप्लाई शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आरोपितों ने पुलभट्टा निवासी इन्द्रजीत संधू और पवन संधू से संपर्क किया। इनके जरिए हथियारों की उपलब्धता और सप्लाई का दायरा बढ़ाया गया। इसके बाद यह गिरोह संगठित तरीके से अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहा तस्करी में सक्रिय हो गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का आतंकी कनेक्शन, नाम बदलकर हथियार लेने पहुंचा था अल बदर एजेंट रेहान मीर

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से सात पिस्टल ले गया अल बदर आतंकी रेहान मीर, पूछताछ में तस्करों का सनसनीखेज खुलासा