बना रहा था लड़कियों की वीडियो क्लिपिंग, दुकानदार ने पकड़ा, फिर क्या हुआ..., पढ़ें खबर
उधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में एक युवक को लड़कियों की वीडियो क्लिपिंग बनाना भारी पड़ गया। इस हरकत को दुकानदार ने पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर धुनाई की गई, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
काशीपुर (उधमसिंह नगर)। रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही लड़कियों की वीडियो क्लिपिंग बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। दुकानदार ने उसे वीडियो क्लिपिंग बनाते हुए देख लिया। फिर क्या था उसकी जमकर धुनाई हुई। बाद में उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। जानते हैं पूरा मामला।
रोडवेज बस स्टेशन पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे दो लड़कियां बस का इंतजार कर रहीं थीं। वहीं पर एक युवक बैठा था और लड़कियों की क्लिपिंग बनाने लगा। तभी बब्बर न्यूज एजेंसी के मालिक ने उसे देख लिया। उन्होंने उसे पकड़ लिया और रोडवेज कर्मचारियों को बुला लिया।
उन्होंने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उसके हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र जयंत राम निवासी पिथौरागढ़ बताया।
पढ़ें:-चाचा ने भतीजी के मुंह पर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती