दहेज उत्पीड़न में सिपाही पति सहित सात पर केस
संसू, जसपुर: दहेज में सेंट्रो कार मांगने पर पुलिस ने सिपाही पति सहित सात पर दहेज उत्पीड़न
संसू, जसपुर: दहेज में सेंट्रो कार मांगने पर पुलिस ने सिपाही पति सहित सात पर दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी मेहविश समरीन पुत्री मो. हुसैन ने कोतवाली सौंपी तहरीर में कहा कि उसका निकाह तीन साल पहले मोहल्ला नत्था ¨सह निवासी सिपाही तनवीर आलम पुत्र मो. हनीफ के साथ हुआ था। निकाह में दहेज भी दिया था। शादी के बाद काफी दिनों तक सब कुछ ठीक चला। बाद में पति तनवीर, ससुर हनीफ, सास मेराज जहां, देवर जहांगीर, अनवर, ननद गुलनाज, शहनाज उससे दहेज में कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। अक्सर मारपीट भी करते थे। यहीं नहीं दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। शादी के सात माह बाद उसकी सास एवं ननद ने उसपर खोलता पानी भी डाला था। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। ससुरालियों ने गर्भवती होने पर उसे घर से निकाल दिया। बाद में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। काउंस¨लग के दौरान ससुरालियों ने बिना मांग पूरी किए उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।