Move to Jagran APP

अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा श्रीराम का मंदिर : कैलाशानंद

संवाद सहयोगी, बाजपुर : संत उच्चाधिकार समिति के आह्वान पर विश्व ¨हदू परिषद के तत्वावधान में श

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM (IST)
अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा श्रीराम का मंदिर : कैलाशानंद

संवाद सहयोगी, बाजपुर : संत उच्चाधिकार समिति के आह्वान पर विश्व ¨हदू परिषद के तत्वावधान में शंखनाद कार्यक्रम की शुरूआत बाजपुर से हो गई है। जिसका शुभारंभ मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक वाली, पूर्व सांसद बलराज पासी आदि द्वारा संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रच्च्वलित कर किया गया।

loksabha election banner

श्रीराम भवन धर्मशाला के श्रीराम-जानकी मंडप परिसर में आयोजित शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने कहा कि जिस दिन ¨हदू जाग गया समझो, उसी दिन से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। रामजन्म भूमि, हमारी भारतीयता, राष्ट्रीयता, गंगा, गाय, मानवता, संस्कृति, संस्कार आदि को लेकर एक बड़ा आंदोलन देश में चलने जा रहा है। जिसमें भारतीय परंपराओं के जितने भी महापुरुष हैं सभी को एकाकार करके विहिप सतत कार्य करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी बड़े कार्यक्रमों की शुरूआत आज बाजपुर की धरती से हो गई है। यह बिगुल तब तक नहीं रुकेगा जब तक रामलला का भव्य मंदिर निर्माण नहीं हो जाता, इसमें हम सभी का योगदान होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का राज्य पूरब से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण तक फैला हुआ था और उस समय दैहिक, दैविक व भौतिक इन तीनों तापों का प्रकोप मनुष्यता पर नहीं पड़ा, लेकिन कितनी विडंबना है कि आज हमारे अराध्य रामलला एक त्रिपाल के नीचे अपने बाल स्वरूप में विराजमान हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यदि भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। उस जगह भगवान श्रीराम ने जन्म लिया है, ऐसे में हम किसी के अधीन क्यों रहें। हम सरकार को इतना विवश कर देंगे कि उसे श्रीराम मंदिर बनाने का निर्णय लेना ही पड़ेगा। हम संकल्प लें कि बिना विवाद, बिना युद्ध व बिना किसी विघ्न के रामलला का मंदिर बनाएंगे। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि न्यायापालिका अपने कर्तव्य का पालन करने में फेल हो गई है, इसलिए न्यायापालिका से भी हमें अब कोई उम्मीद नहीं रही। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण मामला केवल ¨हदुओं का नहीं है, अपितु यह पूरे राष्ट्र का है। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज को त्रिशूल व संत महापुरुषों को तलवारें भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता दीपक बाली व संचालन जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने की। इस मौके पर खटीमा के विधायक पुष्कर धामी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, विहिप संगठन मंत्री कुमाऊं संभाग राजेंद्र ¨सह गैरोला, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख रंदीप पोखरिया, सह विभाग मंत्री धीरेंद्र शर्मा, दीवान ¨सह फत्र्याल, कृष्ण गोपाल, पूरन, कुंवर ¨सह नेगी, प्रशांत पंडित, कैलाश जोशी, जोगेंद्र राणा, सूरज गोस्वामी, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका प्रिया ¨सह, जिला संयोजिका च्योति पांडेय, शिवम त्रिपाठी, हरीश, राजेश पाठक, गनेश यादव, विशाल दक्ष, सचिन गौतम, गिरीराज शंकर, विवेक प्रजापति आदि मौजूद थे। ============= देशभर में होंगे 543 कार्यक्रम

बाजपुर : विहिप के द्वारा कुमाऊं मंडल से शुरू की गई शंखनाद की मुहिम पूरे देश में फैलेगी और ऐसे 543 कार्यक्रम देशभर में किए जाएंगे। जिसको लेकर जगह-जगह संधू-संतों के साथ ही विहिप की विभागीय इकाइयों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जल्द ही उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम किए जाएंगे। यह जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र जैन द्वारा दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.