पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी को किया नमन
शांतिपुरी में पूर्व सीएम प. नारायण दत्त तिवारी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया।
संवाद सूत्र, शांतिपुरी : पूर्व सीएम प. नारायण दत्त तिवारी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा उत्तराखंड को खड़ा करने के लिए किए प्रयास की सराहना करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। शांतिपुरी नंबर दो दुग्ध डेयरी संघ परिसर में पंडित नारायण दत्त तिवारी की उपलब्धियों को याद किया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र शर्मा ने प. नारायण दत्त तिवारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नारायण बिष्ट, हरीश पनेरू, पूरन लाल वर्मा, डा. बीडी जोशी, कर्नल रमेश जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, प्रेम आर्य, भूपेंद्र आर्य, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह, सुभाष जोशी, महिपाल सिंह बोरा, विनोद जोशी, हरीश पांडे, कविता तेवरी आदि मौजूद थे।