विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साध्वी प्राची का ओवैसी पर तंज, मेरे आते ही बिल में घुस गया हैदराबादी चूहा

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 05:04 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 08:50 PM (IST)

उत्तराखंड पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा। उन्‍होंने भव्‍य राम मंदिर निर्माण ...और पढ़ें

साध्वी प्राची का ओवैसी पर तंज, मेरे आते ही बिल में घुस गया हैदराबादी चूहा
साध्वी प्राची का ओवैसी पर तंज, मेरे आते ही बिल में घुस गया हैदराबादी चूहा

रुद्रपुर, [जेएनएन]: रुद्रपुर एक कार्यक्रम में पहुंची साध्‍वी प्राची ने अकबरुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। उन्होंने ओवैसी को हैदराबादी चूहा बताते हुए  कहा कि मैं हैदराबाद गई तो वह बिल में घुस गया। इसके साथ ही उन्होंने हर हा में राम मंदिर का निर्माण होने की बात भी कही। 

दरअसल, साध्‍वी लेक पैराडाइज ग्राउंड में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में आयोजित कार्यकर्ता सम्‍मान समारोह में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर हाल में राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्‍होंने भव्‍य राम मंदिर निर्माण तक कोई चुनाव न कराए जाने की भी वकालत की है। वहीं उन्‍होंने बाबर को आतंकी बताते हुए कहा कि उसके नाम पर किसी भी मस्‍जिद का नाम न रखा जाए। उनका कहना है कि कोई हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ करे, ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। 

वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नारी सशक्‍तिकरण और स्‍वयं सिद्ध योजनाएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन हैं। गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत उन्‍हीं ने कराया। शहीदों के आश्रितों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का भी उन्‍होंने जिक्र किया। 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में काम आएगी जीत की घुट्टी: त्रिवेंद्र

यह भी पढ़ें: गुजरात-हिमाचल में भाजपा जीत की ओर अग्रसर होने पर पार्टी ने मनाया जश्‍न

यह भी पढ़ें: गैरसैंण में सबसे अधिक चला शीतकालीन सत्र