एसआईआर बैठक में ठुकराल और शिव अरोरा के बीच तीखी झड़प, विधायक धरने पर बैठे
कुमाऊं आयुक्त द्वारा बुलाई गई एसआईआर की बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और विधायक शिव अरोरा के बीच तीखी बहस हुई।
HighLights
एसआईआर बैठक में पूर्व विधायक ठुकराल और विधायक अरोरा भिड़े।
विधायक अरोरा ने अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया।
गुस्साए विधायक शिव अरोरा बैठक में ही धरने पर बैठ गए।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। कुमाऊं आयुक्त द्वारा बुलाई एसआईआर की बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ओर विधायक शिव अरोरा भिड़ गए। विधायक शिव अरोरा व पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर आयुक्त के सामने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए गाली गलौच का आरोप लगा दी। गुस्साए विधायक शिव अरोरा धरने पर बैठ गए।
ऊधम सिंह नगर के जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी ने पंतनगर थाने में तहरीर सौंपी है, वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सिडकुल चौकी में तहरीर सौंप दी है, जिसमें उन्होंने विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला पर गन्दी गलियां देने और अधिकारियों के सामने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जबकि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की भी अभी तहरीर मिली है, उसमें जांच की जा रही है।
